रोडवेजकर्मियों की हड़ताल आज, अलर्ट प्रशासन
जागरण संवाददाता, करनाल: किलोमीटर स्कीम को लेकर विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को है। क
जागरण संवाददाता, करनाल: किलोमीटर स्कीम को लेकर विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को है। कर्मचारियों ने चक्का जाम करने का ऐलान किया हुआ है। हड़ताल से निपटने के लिए जिला प्रशासन और रोडवेज अधिकारियों ने कमर कसी हुई है। करनाल डिपो की 166 बसों के सुचारु परिचालन को लेकर प्रशासन सतर्क है।
रोडवेज से जुड़े संगठनों ने हड़ताल का ऐलान पहले से ही किया हुआ है। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए रोडवेज की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए जाने के दावा किया जा रहा है। करनाल रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने कहा कि भागीय कर्मचारियों ने बसें नहीं चलाईं तो अतिरिक्त कर्मियों सहित अन्य विभागों के स्टाफ से सहयोग लिया जाएगा।
करनाल शहर के दोनों बस स्टैंड सहित असंध, निसिग और इंद्री आदि सभी बस अड्डों पर हड़ताल को देखते हुए कड़ी सुरक्षा तथा पल-पल की मॉनिटरिग के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के हसंभव प्रयास किए जाएंगे। पुलिस सुरक्षा के घेरे में बस अड्डे, पॉवर हाउस व अन्य सार्वजनिक स्थान
हड़ताल को देख पुलिस कर्मियों की छुट्टियां की रद्द, डीएसपी की निगरानी में रहेगी सुरक्षा
बुधवार को कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। मंगलवार से ही बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, पॉवर हाउस व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए है। हर क्षेत्र में डीएसपी की निगरानी में सुरक्षा व्यव्स्था रहेगी तो वहीं हर क्षेत्र के थाना व चौकी प्रभारी को भी तैनात कर दिया गया है। तीन रिजर्व कंपनियां रखी गई है तो वहीं हड़ताल समाप्त होने तक पुलिस कर्मियों की छुट्टियां भी रद़द कर दी गई है। छुट्टी पर गए पुलिस कर्मियों को भी बुला लिया गया है तो वहीं एसपी एसएस भौरिया ने हड़ताल के दौरान किसी भी प्रकार का नुकसान न होने देने को लेकर कड़े आदेश दिए है। सुरक्षा अधिकारी राजवीर सिंह का कहना है कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए है।