रेडियो सिटी में आरजे शीतल नए अंदाज में श्रोताओं के बीच आई
ये आवाज नए कलेवर में आई है। नए अंदाज और नए पैगाम लाई है। फिर से आपके दिलों में झंकार पैदा होगी।
जागरण संवाददाता, करनाल : ये आवाज नए कलेवर में आई है। नए अंदाज और नए पैगाम लाई है। फिर से आपके दिलों में झंकार पैदा होगी। रूठों को मनाने की तरकीब सुझेगी। आपकी बात को दूसरे दिल तक ले जाएगी। आपकी पसंद से ही फिर से आरजे शीतल रेडियो सिटी 91.9 एफएम पर दोपहर दो बजे से पांच बजे तक श्रोताओं की पसंद को जानेगी और उन्हीं की रिक्वेस्ट पर गाने सुनाएगी। इसी एफएम पर आरजे शीतल अपनी आवाज और अंदाज से खासी प्रसिद्धि पहले भी हासिल कर चुकी है। जब वह रात नौ बजे से 12 बजे तक लव आजकल नाम से शो करती थी।
एक माह से रेडियो सिटी की टीम पूरे शहर में श्रोताओं से बातचीत आरजे को लेकर उनकी पसंद जान रही थी। उनसे पूछा जा रहा था कि उनकी पसंद का आरजे कैसा हो। लोगों ने अपनी अपनी पसंद जाहिर की। लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर आखिरकार आरजे का चयन कर लिया गया। सर्वगुण संपन्न आरजे शीतल ने सोमवार से दोपहर दो बजे से पांच बजे का शो शुरू कर दिया। श्रोताओं के लिए यह एक आनंद का पल रहा, जब उन्होंने फिर से उसी आवाज को सुना, जो पहले भी उन्हें सुकून देती रही थी। अब आरजे शीतल नए अंदाज में श्रोताओं के बीच आई है। वह दोपहर दो बजे से पांच बजे के समय में आपको पुरानी यादों से जोड़ेगी तो साथ ही आपके मैसेज प्रियजनों तक पहुंचाएगी। यानि कि कोई रुठा तो उसे मना सकेंगे। आपके जीवन के किसी हिस्से को याद दिलाने वाला गीत सुन सकेंगे। आरजे शीतल ने कहा कि वह श्रोताओं की उम्मीदों और उनके विश्वास पर फिर से खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। यह शो पूरी तरह से सिटी को समर्पित रहेगा। श्रोता अपनी पसंद का गाना सुनने व मैसेज भेजने के लिए रेडियो सिटी के मोबाइल नंबर 8813919919 पर मैसेज भेज सकते हैं या स्टूडियो के नंबर 0184-3051919 पर कॉल कर सकते हैं। रेडियो सिटी हमेशा अपने श्रोताओं की पसंद के गाने सुनाता आ रहा है। अब एक कदम और आगे बढ़ते हुए रेडियो सिटी ने उनकी पसंद का आरजे ही उन्हें दिया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप