विधायक ने मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी का लिया जायजा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन-आशीर्वाद रथ यात्रा के आगमन को लेकर अंतिम रूप दे दिया गया है। विधायक हरविद्र कल्याण ने अधिकारियों के साथ रेलवे रोड पर सीएम आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन-आशीर्वाद रथ यात्रा के आगमन को लेकर अंतिम रूप दे दिया गया है। विधायक हरविद्र कल्याण ने अधिकारियों के साथ रेलवे रोड पर सीएम आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और शहरवासियों में भारी उत्साह है। रेलवे रोड को पूरी तरह से सजा दिया गया है। लगभग साढ़े सात सौ मीटर लंबे रेलवे रोड पर 14 जगहों पर सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठन के साथ-साथ स्कूली छात्राएं भी प्रदेश मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षाओं से स्वागत करेंगे।
इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मला बैरागी, संजय खैंची, जयभगवान सैन, श्यामलाल पाल, पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता, प्रधान अमरिक सिंह, नपा सचिव रविप्रकाश शर्मा, एमई प्रियंका सैनी, एसडीओ जेई रविद्र कुमार मौजूद थे।