बिजली शिकायतों का निवारण 16 को
जागरण संवाददाता, करनाल : राजीव गांधी विद्युत सदन के कांफ्रेंस हाल में 16 नवंबर को दोपहर 12
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 05:46 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 05:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : राजीव गांधी विद्युत सदन के कांफ्रेंस हाल में 16 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे बिजली से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम कुरुक्षेत्र के नेतृत्व में जनसमस्याएं सुनी जाएंगी। उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम चेयरमैन बीएस गर्ग और फोरम के अन्य सदस्य बिजली संबंधी शिकायतों को सुनेंगे। लोगों को बिजली से संबंधित कोई शिकायत है, वे निगम की उपभोक्त कष्ट निवारण फोरम के समक्ष उपस्थित होकर अपनी शिकायत रख सकते हैं, जिसका निगम के नियमानुसार मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें