हजारों लोगों को निजी खर्चे से बांट चुके राशन
ग्राम सचिव ईश्वर सिंह ने प्रदेश के दर्जनभर जिलों में खाद्य सामग्री वितरित करने के बाद खंड स्तर पर लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। बुधवार को निसिग में सैकड़ों लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने बताया कि वितरण से एक दिन पूर्व वह स्थानीय नगर पालिका कर्मियों व पंचायत सदस्यों से जरूरतमंदों की संख्या के बारे में जानकारी अर्जित करते हैं। उसके अगले दिन सामग्री वितरण के लिए पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 200 से 400 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटते हैं। नर सेवा को नारायण की सेवा मानने वाले ईश्वर सिंह का कहना था कि दूसरों की सेवा से मन को खुशी मिलने के साथ-साथ पुण्य भी प्राप्त होता है। इस मौके पर लक्की गौरव भूपेश सोनी मौजूद थे।
संवाद सूत्र, निसिग : ग्राम सचिव ईश्वर सिंह ने प्रदेश के दर्जनभर जिलों में खाद्य सामग्री वितरित करने के बाद खंड स्तर पर लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। बुधवार को निसिग में सैकड़ों लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने बताया कि वितरण से एक दिन पूर्व वह स्थानीय नगर पालिका कर्मियों व पंचायत सदस्यों से जरूरतमंदों की संख्या के बारे में जानकारी अर्जित करते हैं। उसके अगले दिन सामग्री वितरण के लिए पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 200 से 400 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटते हैं। नर सेवा को नारायण की सेवा मानने वाले ईश्वर सिंह का कहना था कि दूसरों की सेवा से मन को खुशी मिलने के साथ-साथ पुण्य भी प्राप्त होता है। इस मौके पर लक्की, गौरव भूपेश सोनी मौजूद थे।