Move to Jagran APP

देश की आवश्यकता बन चुका राष्ट्रीय सेवक संघ : कपिल

सेंचुरी स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण गुप्ता ने की। राष्ट्रीय संघ सेवक संघ के कुरुक्षेत्र विभाग संपर्क प्रमुख कपिल अत्रेजा व नगर सेवा प्रमुख जोगिदर गुप्ता मुख्य वक्ता रहे। मुख्य वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सेवक संघ देश की आवश्यकता बन चुका है। राष्ट्रीय सूचना के विभाग प्रचारक प्रमुख ऋषिपाल ने बताया कि कार्यक्रम में पिछले सात दिन में जिले के विभिन्न 23 स्थानों के 57 शिक्षार्थियों ने शिक्षा ग्रहण की। समारोह में शिक्षार्थियों ने लाठी व अन्य कला के माध्यम से आत्मरक्षा का मंचन किया। कार्यक्रम में अनुशासन में कैसे रहा जाता है इसके बारे में भी बताया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 12:21 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 12:21 AM (IST)
देश की आवश्यकता बन चुका राष्ट्रीय सेवक संघ : कपिल
देश की आवश्यकता बन चुका राष्ट्रीय सेवक संघ : कपिल

संवाद सहयोगी, घरौंडा : सेंचुरी स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण गुप्ता ने की। राष्ट्रीय संघ सेवक संघ के कुरुक्षेत्र विभाग संपर्क प्रमुख कपिल अत्रेजा व नगर सेवा प्रमुख जोगिदर गुप्ता मुख्य वक्ता रहे।

loksabha election banner

मुख्य वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सेवक संघ देश की आवश्यकता बन चुका है। राष्ट्रीय सूचना के विभाग प्रचारक प्रमुख ऋषिपाल ने बताया कि कार्यक्रम में पिछले सात दिन में जिले के विभिन्न 23 स्थानों के 57 शिक्षार्थियों ने शिक्षा ग्रहण की। समारोह में शिक्षार्थियों ने लाठी व अन्य कला के माध्यम से आत्मरक्षा का मंचन किया। कार्यक्रम में अनुशासन में कैसे रहा जाता है, इसके बारे में भी बताया गया।

मुख्य वक्ता कपिल अत्रेजा ने कहा कि आरएसएस के संस्थापक डा. हेडगेवार ने पूरे भारत का भ्रमण किया और पाया कि हिदू अपने धर्म व शिक्षा नीति को भूलता जा रहा है। देश में कई सौ वर्ष की गुलामी के बाद हिदू देश में अपना अस्तित्व खोता जा रहा है जिस को बचाने की जरूरत है। इसे देखते हुए उन्होंने 1925 में राष्ट्रीय संघ सेवक का गठन किया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इजराइल छोटा सा देश है और उसके चारों तरफ मुस्लिम राज्य हैं। छोटा सा देश होने के बाद भी इजराइल का हर नागरिक आत्मरक्षा में निपुण है क्योंकि इजराइल के हर नागरिक में देश भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। उन्होंने कहा कि जिस देश का नागरिक में दिल में अपने देश के प्रति देश प्रेम की भावना जागृत है वह देश कभी भी गुलाम नहीं हो सकता। इस अवसर पर विधायक हरविद्र कल्याण, नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी गुप्ता, पार्षद ओंकार शर्मा, जय भगवान, लखविदर सिंह, जिला प्रचारक प्रदीप कुमार, जिला कार्यवाहक महेंद्र कुमार, ऋषि पाल नन्दवाल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.