Move to Jagran APP

दसवीं की रंगोली को मिला प्रथम स्थान

संवाद सूत्र, गढी बीरबल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। कक्षा दसवीं और 12वीं के छात्रों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की ओर से कक्षा दसवीं की रंगोली को प्रथम स्थान पर और कक्षा 12वीं की रंगोली को दूसरे स्थान पर चुना गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 08:13 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 08:13 PM (IST)
दसवीं की रंगोली को मिला प्रथम स्थान
दसवीं की रंगोली को मिला प्रथम स्थान

संवाद सूत्र, गढी बीरबल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। कक्षा दसवीं और 12वीं के छात्रों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की ओर से कक्षा दसवीं की रंगोली को प्रथम स्थान पर और कक्षा 12वीं की रंगोली को दूसरे स्थान पर चुना गया। प्रधानाचार्य बीर ¨सह राणा ने बताया कि विद्यालय की सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं को गुब्बारे, लड़ियां और विभिन्न प्रकार की फूलों से सजाया। उन्होंने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने समाज को प्रदूषण मुक्त दिवाली बनाने का संदेश दिया और पटाखे न जला कर पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया। छात्रा वंशिका ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर तुलसी का पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्टाफ की तरफ से प्रोत्साहित किया गया। अध्यापिका नीलम, पूजा, बबीता, प्रियंका, अंजलि सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने रंगोली बनाने वाले बच्चों को सुंदर रंगोली बना कर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सतीश गौतम, रा¨मद्र कुमार, श्यामलाल, सुदेश कुमार, सुख¨वदर, मान¨सह, बृजभूषण, रणबीर, नरेंद्र कुमार, देवी शरण, विनोद, मनोज, सनी, वेदपाल, कर्मचंद, सुशील और कंप्यूटर टीचर देव कश्यप मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.