रजिस्टर राणा दूसरी बार बने सर्वसम्मति से प्रधान
संवाद सहयोगी, इंद्री हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन करनाल की राज्य क
संवाद सहयोगी, इंद्री
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन करनाल की राज्य कमेटी के आह्वान पर जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी शाखा इंद्री का त्रिवार्षिक चुनाव राज्य प्रधान सत्यपाल वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें रजिस्टर राणा दूसरी बार प्रधान बने। चेयरमैन राजकुमार को चुना गया और सचिव राजकुमार सैनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र ¨सह को चुना गया। संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन सचिव विक्रम ¨सह को और वरिष्ठ उपप्रधान तेजपाल राणा, उपप्रधान सु¨लद्र ¨सह, सहसचिव कमलजीत, प्रचार सचिव संतराम और हंसराज सैनी को बनाया गया। हिसाब-किताब पर नजर रखने के लिए ऑडिटर अमर ¨सह और प्रेस सचिव अंग्रेज ¨सह को बनाया गया। सभी साथियों को राज्य प्रधान सत्यपाल वर्मा ने संविधान के तहत शपथ दिलाई। जिला प्रधान साहब ¨सह धीमान और जिला सचिव जसमेर लाल शर्मा ने अधीक्षक अभियंता जन स्वास्थ्य परिमंडल करनाल के अधिकारी को चेतावनी दी कि कच्चे कर्मचारियों को चार माह का वेतनमान तीन दिन में भुगतान नहीं किया तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।