राजीवपुरम और विकास कॉलोनी हुई वैध
जागरण संवाददाता, करनाल : नगर निगम के अंतर्गत आने वाली राजीवपुरम और विकास कॉलोनी का नोटिफिकेशन हो गया है। दो माह पहले राजीवपुरम व विकास कालोनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने घरौंडा विधायक हर¨वद्र कल्याण से मुलाकात कर इन दोनों कॉलोनियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था।
जागरण संवाददाता, करनाल : नगर निगम के अंतर्गत आने वाली राजीवपुरम और विकास कॉलोनी का नोटिफिकेशन हो गया है। दो माह पहले राजीवपुरम व विकास कालोनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने घरौंडा विधायक हर¨वद्र कल्याण से मुलाकात कर इन दोनों कॉलोनियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था। सभी दिक्कतों का निपटारा होने के बाद पिछले सप्ताह इन दोनों कालोनियों का नोटिफिकेशन हो गया है। तकनीकी कारणों से पहले वैध हुई कालोनियों के साथ इनका नोटिफिकेशन नहीं हो पाया था। अब इन दोनों कालोनियों के साथ ही करनाल नगर निगम के अंतर्गत आने वाली 12 कॉलोनियों सहित घरौंडा नगरपालिका की सभी कालोनियों को वैधता मिल गई है। हैफेड चेयरमैन व घरौंडा विधायक हर¨वद्र कल्याण ने बताया कि इन कॉलोनियों की वैधता के बाद लोगों के विकास के रास्ते खुल गए हैं।