राजीव मेहता ने निगम आयुक्त का पदभार किया ग्रहण
आइएएस राजीव मेहता ने नगर निगम के आयुक्त का पदभार सोमवार को संभाल लिया। उनके पास स्मार्ट सिटी के सीईओ का पद भी है। इससे पूर्व भी वे नगर निगम में करीब सवा साल आयुक्त रहे हैं।
जागरण संवाददाता, करनाल : आइएएस राजीव मेहता ने नगर निगम के आयुक्त का पदभार सोमवार को संभाल लिया। उनके पास स्मार्ट सिटी के सीईओ का पद भी है। इससे पूर्व भी वे नगर निगम में करीब सवा साल आयुक्त रहे हैं। इस अवधि में करनाल को स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिग में राष्ट्रीय स्तर पर 24वां और हरियाणा में प्रथम स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त हुआ था।
मेहता ने बताया कि बतौर आयुक्त शहर को पोलिथिन मुक्त रखकर स्वच्छ और सुंदर बनाना, नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के साथ ही समयबद्ध सेवाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगी। इसके अतिरिक्त स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 की रैंकिग में करनाल राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-10 में आ सके, इस पर फोकस रहेगा।