राज घोलपुरा बने निगदू आइटी सेल के अध्यक्ष
गांव हैबतपुर पंचायत भवन में भाजपा निगदू मंडल की कार्यकारिणी बैठक हुई। मुख्य रूप से भाजपा के जिला प्रभारी रामेश्वर चौहान व हलका विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने शिरकत की।
संवाद सूत्र, निगदू : गांव हैबतपुर पंचायत भवन में भाजपा निगदू मंडल की कार्यकारिणी बैठक हुई। मुख्य रूप से भाजपा के जिला प्रभारी रामेश्वर चौहान व हलका विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने शिरकत की। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हिसम सिंह मैहला ने की।
विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सत्ता में आने से पहले जो वादा जनता के साथ किया था वो सभी पूरे हो रहे हैं। भाजपा मंडल की आइटी सेल की नई कार्यकारिणी गठित की गई और राज घोलपुरा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना चौहान रायसन, युवाध्यक्ष महेंद्र राणा रायसन, दलबीर गीतापुर, कृष्ण घोलपुरा, जगदीश बठला मौजूद थे।