रोडवेज हड़ताल के समर्थन में उतरेंगे पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी
जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्
जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन मुख्यालय चरखी दादरी जिला कमेटी करनाल का कर्मचारी 30-31 अक्टूबर को पूर्ण हड़ताल करेगा।
यह फैसला यूनियन की केंद्रीय कमेटी और जिला कमेटी की संयुक्त बैठक में लिए निर्णय अनुसार होगा। जिला प्रधान बहादुर ¨सह भोला और जिला सचिव राजेश कुमार मदान ने बताया कि सरकार निजीकरण के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल में अपने कुछ निजी लोगों के लाभ के लिए असफल करना चाहती है, लेकिन प्रदेश का कर्मचारी सरकार के सभी हमलों का मुकाबला करके हड़ताल को सफल बनाने का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को इंद्री, असंध, तरावड़ी, नीलोखेड़ी, घरौंडा तथा करनाल में कार्यरत सभी फील्ड कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।