Move to Jagran APP

जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जताया रोष

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक के कर्मचारी 24 सितंबर को शहर में जुलूस निकालकर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। शुक्रवार को कर्मचारियों ने शहर की वाटर सप्लाई व सीवरेज व्यवस्था नगर निगम के हवाले करने पर हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने अधीक्षक अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:19 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 01:28 AM (IST)
जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जताया रोष
जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जताया रोष

जागरण संवाददाता, करनाल : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक के कर्मचारी 24 सितंबर को शहर में जुलूस निकालकर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। शुक्रवार को कर्मचारियों ने शहर की वाटर सप्लाई व सीवरेज व्यवस्था नगर निगम के हवाले करने पर हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने अधीक्षक अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

राज्य उपमहासचिव कृष्ण चंद शर्मा, जिला सचिव धर्म बीर जांगड़ा, जिला प्रधान साहब ¨सह, धीमान व जिला प्रधान बलबीर शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सोनीपत व करनाल शहर की वाटर सप्लाई व सीवरेज व्यवस्था को नगर निगम के हवाले करने जा रही है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कर्मचारियों को निगम में एक साल के लिए डेपुटेशन पर भेजने के लिए नियम व शर्ते लागू नहीं की गई। कर्मचारियों की मांग है कि जिस प्रकार राज्य के कर्मचारियों को विभाग का कार्य करने के लिऐ सुविधाएं दी जाती थी, वे यथावत निगम में भी दी जाएं।

इस अवसर पर जिला प्रधान सतपाल सरोहा, जिला सचिव धर्मबीर जांगड़ा, ओमप्रकाश माटा, सुमेर चंद, नरेश सैन, जयपाल, रणबीर फौर, साधुराम, पवन शर्मा, सुभाष चंद, राजीव शर्मा, ओमप्रकाश, लक्ष्मण, सुनील तुली व रोहताश मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.