भ्रष्टाचार उन्मूलन को लेकर चलाया जाएगा अभियान : चौहान
मोदी सैन्य शक्ति-2013 अभियान के राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर राजबीर सिंह चौहान ने कहा है कि देशभर में सीएए एनआरसी एनपीआर के समर्थन और भ्रष्टाचार उन्मूलन को लेकर जन चेतना और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 16 फरवरी रविवार को मानव सेवा संघ के पास सीएसडी कैंटीन से की जाएगी।
जागरण संवाददाता, करनाल
मोदी सैन्य शक्ति-2013 अभियान के राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर राजबीर सिंह चौहान ने कहा है कि देशभर में सीएए, एनआरसी, एनपीआर के समर्थन और भ्रष्टाचार उन्मूलन को लेकर जन चेतना और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 16 फरवरी रविवार को मानव सेवा संघ के पास सीएसडी कैंटीन से की जाएगी। इस अभियान के तहत पूर्व सैनिक प्रतिनिधि लोगों के बीच जाएंगे। उन्हें लोगों सीएए, एनआरसी तथा एनपीआर कानूनों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही पूर्व सैनिकों की वन रैंक-वन पेंशन सहित कई मांगें पूरी की। जम्मू-कश्मीर को धारा 370 और 35-ए से मुक्ति दिलवाई। आज देश को नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी की जरूरत है। दोनों मुद्दों पर देश के दुश्मन विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून देशों में अल्पसंख्यक हिदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी लोगों के लिए है, जो मुस्लिम बाहुल्य देशों में उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। अब उन्हें पांच साल बाद नागरिकता दी जाएगी।