बहाली की मांग को लेकर पीटीआइ ने नारेबाजी की
जागरण संवाददाता करनाल प्रदेश सरकार द्वारा बर्खास्त किए गए पीटीआइ नौ अगस्त को सर्व कर्मचारी
जागरण संवाददाता, करनाल : प्रदेश सरकार द्वारा बर्खास्त किए गए पीटीआइ नौ अगस्त को सर्व कर्मचारी संघ के जेल भरो आंदोलन में बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। अपनी नौकरी बहाल करवाने सहित अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों को लागू करवाने के लिए पीटीआइ ने यह निर्णय लिया है। करनाल में शुक्रवार को धरने के 53वें दिन क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में सुखविदर विर्क, ऋषिपाल, राजकुमार, अजमेर सिंह व प्रदीप संगवान शामिल रहे। हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला प्रधान संदीप बलड़ी ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द पीटीआइ को बहाल करे। अगर सरकार समय रहते कुंभकर्णी नींद से नहीं जगी तो हमारा आंदोलन आने वाले समय में तीव्र रूप धारण करेगा। नौ अगस्त को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन को सफल बनाएंगे। इस मौके पर सुशील हथलाना, एस पी भारद्वाज, गुरचरन, भुवन, गुलाब, अनिरुद्ध, हिमांशु, कृष्ण निर्माण, मीना भारद्वाज, ऋतु शर्मा, नीलम, स्नेह लता, सीमा बल्यान, रीना देवी, अनु कांबोज, रानी देवी, जगतार सिंह, बीर सिंह लाठर, संजीव, परमजीत, सुखविदर विर्क, राजेश, किसान मजदूर संगठन के प्रधान राजेन्द्र आर्य मौजूद रहे।