यातायात व कानून व्यवस्था की समस्याओं को आईजी के सामने रखा
सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को आईजी भारती अरोड़ा से मिला। समिति सदस्यों ने आईजी को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस वार्तालाप में सीजीसी चेयरमैन सत्येंद्र मोहन कुमार ने आईजी को सीजीसी की छह उप समितियों के नामों और कामों से अवगत करवाया।
जागरण संवाददाता, करनाल
सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को आईजी भारती अरोड़ा से मिला। समिति सदस्यों ने आईजी को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस वार्तालाप में सीजीसी चेयरमैन सत्येंद्र मोहन कुमार ने आईजी को सीजीसी की छह उप समितियों के नामों और कामों से अवगत करवाया। एसएम कुमार ने बताया कि एजुकेशन उप समिति, कंज्यूमर प्रोटेक्शन एंड आरटीआई, सड़क सुरक्षा एवं नगर स्वच्छता, कानून व्यवस्था, महिला एवं बाल कल्याण, टेलीकॉम एवं इलेक्ट्रिसिटी उप समिति निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रशासन और जनता के बीच की कड़ी बनकर सीजीसी काम करती
है। संरक्षक प्रमोद गुप्ता ने यातायात व कानून व्यवस्था को लेकर जनता की समस्याओं को आईजी के समक्ष रखा।
आईजी भारती अरोड़ा ने कहा कि प्रशासन और सामाजिक संस्थाएं मिलकर जनता की समस्याओं का हल कर सकते हैं। आईजी ने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन खास अभियान चलाया जाएगा। अपराधियों को अपराधों से संबंधित सजा की जानकारी देने के लिए प्रचार किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर बैनर व होर्डिगं लगाए जाएंगे। संरक्षक प्रमोद गुप्ता ने मांग उठाई कि अधिकारी कार्यलय में बैठने का समय निश्चित करें और इसकी जानकारी सार्वजनिक हो ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर तय समय पर अधिकारियों से मिल सकें। इस पर आईजी भारती अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश जारी करने के आदेश जारी कर दिए। इस अवसर पर सचिव एसके शर्मा, महिद्र कादियान, एसके गोयल, सोमदत्त सैनी, जेआर कालड़ा, केके शमर, एलआर चुचरा, निरूपमा सदर, बीआर गुलाटी, संजय बतरा, केएल विरमानी व एपीएस चोपड़ा मौजूद रहे।