राहड़ा गांव में समस्याओं का अंबार, गलियों की खस्ता हालात, जोहड़ हो चुके ओवरफ्लो
चलो गांव की ओर : राहड़ा क्षेत्र के गांव राहड़ा की समस्याओं के समाधान को लेकर क
चलो गांव की ओर : राहड़ा क्षेत्र के गांव राहड़ा की समस्याओं के समाधान को लेकर कई बार अधिकारियों को लगाई गुहार, लेकिन नहीं हुआ कोई समाधान संवाद सहयोगी, असंध
क्षेत्र के गांव राहड़ा में समस्याओं के अंबार लगे हैं। गांव में गलियों की खस्ता हालत है। जोहड़ पानी की निकासी न होने के कारण ओवरफ्लो हो चुके हैं। गांव की सारी गंदगी जोहड़ में आने से बीमारी फैलने का भय बना है, लेकिन गांव की समस्याओं की और कोई भी ध्यान देने वाला नहीं है। जोहड़ ओवरफ्लो होने के कारण साथ लगती सड़कें भी टूट चुकी हैं। इस कारण कभी भी हादसा हो सकता है। आधी सड़क टूटकर जोहड़ में मिल चुकी है, लेकिन ग्रामीणों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राहड़ा गांव के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यहां अभी तक कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं। प्रदेश सरकार के सभी दावों की पोल यहां फैली बदहाली बयां कर रही है। प्रशासन के अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन गांव की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में मुलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। गांव में जब से सरपंच बना है तभी से पंचायत सदस्यों और सरपंच की आपस में खींचतान चल रही है। जिसके कारण गांव में कोई भी कार्य संपूर्ण नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस अनदेखी का खामियाजा सरकार को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। सफाई व्यवस्था चरमराई
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। गांव में गंदगी के कारण बीमारी फैलने का भय बना हुई है। उन्होंने कहा कि अगर गांव में समय पर सफाई हो जाएं तब भी कुछ समस्या से समाधान मिल सकता है। फोटो---34 नंबर है।
गांव में कोई भी कार्य नहीं हुआ पूरा
ग्रामीण ¨रकल ने कहा कि गांव में अभी तक कोई भी कार्य नहीं हुआ। गलियां भी लगभग सभी खराब हुई पड़ी हैं। जोहड़ में पानी ओवरफ्लो हो रहा है। जिसके चलते जोहड़ के साथ लगती सड़क आधी टूटकर जोहड़ में समा गई है। टूटी सड़क पर कभी भी हादसा हो सकता है। फोटो---32 नंबर है।
स्टेडियम की मांग भी अनदेखी
युवा प्रदीप ने बताया कि गांव में कोई भी खेल स्टेडियम नहीं है। गांव के युवा हर बार खेल स्टेडियम की मांग उठाते हैं, लेकिन उनकी अनदेखी की जाती है। उन्होंने कहा कि गांव की जनसंख्या के अनुसार गांव में कोई सुविधा नहीं है। फोटो---33 नंबर है।
पानी निकासी का नहीं हो पाया समाधान
ग्रामीण शेखर राणा ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या पानी निकासी की है। पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम ना होने के कारण गलियों में पानी भर जाता है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कत होती है। खासकर बरसात के दिनों में ज्यादा परेशानी होती है। वर्जन
गांव के सरपंच सुनील कुमारी ने कहा कि गांव में विकास के लिए जितने भी पैसे आए हैं वो लगा दिए गए हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से पंचायत सदस्य आपस में सहमति नहीं बन पा रही है, जिससे कुछ कार्य रुके हुए हैं। उन्हें भी जल्द पूरा करवा दिया जाएगा।