Move to Jagran APP

प्राचार्य रामपाल सैनी को हरियाणवी लोक साहित्य एंव संस्कृति सम्मान

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी को लोक संस्कृति सम्मान से नवाजा किया गया। पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं नॉर्थ जोन कल्चर केंद्र पटियाला की ओर से अखिल भारतीय लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 05:46 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 05:46 AM (IST)
प्राचार्य रामपाल सैनी को हरियाणवी लोक साहित्य एंव संस्कृति सम्मान
प्राचार्य रामपाल सैनी को हरियाणवी लोक साहित्य एंव संस्कृति सम्मान

जागरण संवाददाता, करनाल : डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी को लोक संस्कृति सम्मान से नवाजा किया गया। पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं नॉर्थ जोन कल्चर केंद्र पटियाला की ओर से अखिल भारतीय लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया था। डॉ. सैनी को यह सम्मान हरियाणवी विरासत को संजोये रखने और उसके प्रचार-प्रसार मे अकथनीय योगदान को देखते हुए ऑल इंडिया फेस्टीवल कमेटी नई दिल्ली के चेयरमैन निर्मल वैध, कर्नाटका सहास कला अकादमी के संस्थापक सचिव एवं मुख्य संयोजक हसन राघु, ऑल इंडिया लख्मी चंद कला एवं साहित्य संस्कृति विकास मंच हरियाणा के चेयरमैन विरेंद्र शर्मा, महिला उत्थान समिति पानीपत की संयोजक रजनी बैनीवाल की ओर से प्रदान किया गया। सैनी ने बताया कि हरियाणवी विरासत की संभाल के लिए उनका हमेशा योगदान रहेगा। डॉ. आरपी सैनी हरियाणा कालेज टीचर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। उन्हे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत शिक्षक विद्या रत्न अवार्ड और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान मे वह ग्लोबल हिदी साहित्य एवं शोध संस्थान में प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.