डॉ. सीमा शर्मा को सेवानिवृत्ति पर विदाई
गुरु नानक खालसा कॉलेज की प्राचार्या डॉ सीमा शर्मा 35 वर्ष तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवामुक्त हुई। कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : गुरु नानक खालसा कॉलेज की प्राचार्या डॉ सीमा शर्मा 35 वर्ष तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवामुक्त हुई। कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान कंवरजीत सिंह, प्रिस ने कहा कि डॉ. सीमा शर्मा ने संस्कृत प्राध्यापिका के रूप में सन 1985 में कॉलेज में नियुक्ति प्राप्त की थी। इसके बाद सन 2018 में प्राचार्या के पद पर आसीन हुई। कॉलेज प्रबंधन समिति की उप प्रधान सरदारनी जसप्रीत कौर विर्क, महासचिव सुरेंद्र पाल सिंह पसरीचा, वित्त सचिव मोहिद्र सिंह भाटिया, पूर्व प्राचार्य प्रो. एसएस बरगोटा, डॉ. एसके गोयल, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. रेणू गोसाई, डॉ. शशि मदान, डॉ. गुरिद्र सिंह, डॉ. बीर सिंह, डॉ. देवी भूषण, प्रबंधन समिति के सदस्य व पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।