Move to Jagran APP

प्राचार्य चंद्रशेखर को राज्यपाल ने किया सम्मानित

दयाल सिंह कॉलेज के सामाजिक कार्यों को देखते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी व सेंट जॉन एंबुलेंस की हरियाणा शाखा द्वारा तीन अवार्ड प्रदान किए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 09:24 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 06:45 AM (IST)
प्राचार्य चंद्रशेखर को राज्यपाल ने किया सम्मानित
प्राचार्य चंद्रशेखर को राज्यपाल ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, करनाल : दयाल सिंह कॉलेज के सामाजिक कार्यों को देखते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी व सेंट जॉन एंबुलेंस की हरियाणा शाखा द्वारा तीन अवार्ड प्रदान किए गए हैं। चंडीगढ़ राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल सत्यदेव आर्य ने प्राचार्य डॉ चंद्रशेखर भारद्वाज को सत्र 2017-18 और 2018-19 के लिए स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य है कि यूथ रेडक्रॉस उनके कॉलेज को मिली है। कॉलेज में ब्लड डोनेशन कैंप, फंड रेजिग ऐक्टिविटी, फ‌र्स्ट एड, होम नर्सिंग ट्रेनिग व जागरूकता रैली आदि गतिविधियां करवाई जाती है और इन्हीं आधारों पर कॉलेज के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को देखते हुए यह सम्मान दिया गया।

loksabha election banner

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महावीर प्रसाद को यूथ रेडक्रॉस स्टेट काउंसलर अवार्ड व प्रो. सुशील गोयल को यूथ रेडक्रॉस स्टेट काउंसलर अवार्ड प्राप्त हुआ। प्राचार्य ने कहा कि नौ सितंबर को दयाल सिंह मजीठिया की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अक्टूबर में रेडक्रॉस यूनिट द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.