श्रीराम उत्सव की तैयारियां पूरी, आज से शुरू होगी कथा
श्रीहरि कथा प्रचार समिति द्वारा शनिवार से सेक्टर-13 स्थित ओपीएस विद्या मंदिर में सायं चार से सात बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। नौ दिवसीय कथा उत्सव में विख्यात कथा व्यास संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान करवाएंगे।
जागरण संवाददाता, करनाल :
श्रीहरि कथा प्रचार समिति द्वारा शनिवार से सेक्टर-13 स्थित ओपीएस विद्या मंदिर में सायं चार से सात बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। नौ दिवसीय कथा उत्सव में विख्यात कथा व्यास संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान करवाएंगे। आठ मार्च को सुबह कथा होगी और राम भक्त होली खेलेंगे। मुख्य आयोजक अविनाश बंसल व महासचिव सुनील गुप्ता ने बताया कि श्रीराम कथा उत्सव में शहर की सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक व शैक्षणिक हस्तियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। युवाओं को भी कथा श्रवण के लिए न्यौता दिया गया है। उन्होंने कहा कि संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज लंबे अर्से बाद करनाल की धरती पर श्रीराम कथा सुनाने आ रहे हैं। वह युवा पीढ़ी को भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों का ज्ञान बांटकर इस पर अमल करने के लिए प्रेरित करेंगे। भव्य रूप में सजाए गए पांडाल में पांच से सात हजार श्रद्धालु एक साथ बैठकर कथा श्रवण कर सकेंगे। समिति सदस्यों ने सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। इस अवसर पर प्रधान शशि भूषण गुप्ता, प्रकल्प प्रमुख घनश्याम गोयल, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, अंकुर गुप्ता, प्रवीण गोयल, पुनीत मित्तल, संजय सिगला व प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।