Move to Jagran APP

व्यायाम करने से गर्भावस्था स्वस्थ होती है : डॉ. हरप्रीत कौर

जागरण संवाददाता, करनाल : विर्क अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड ¨वग की ओर से महिलाओं के लिए चौ

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Dec 2017 05:51 PM (IST)Updated: Sun, 31 Dec 2017 05:51 PM (IST)
व्यायाम करने से गर्भावस्था स्वस्थ होती है : डॉ. हरप्रीत कौर
व्यायाम करने से गर्भावस्था स्वस्थ होती है : डॉ. हरप्रीत कौर

जागरण संवाददाता, करनाल : विर्क अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड ¨वग की ओर से महिलाओं के लिए चौथा निशुल्क जांच व परामर्श शिविर लगाया गया। शिविर में विशेष तौर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. हरप्रीत कौर सबरवाल ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा। कई टेस्ट भी फ्री किए गए। डॉ. हरप्रीत कौर ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए उचित परामर्श देने के साथ-साथ निरोग रहने के गुर भी बताए। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था में महिलाओं के लिए शारीरिक तौर पर चुस्त रहना आवश्यक है किन्तु डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अगर आपने पहले व्यायाम नहीं किया है तो प्रथम 12 सप्ताह के पश्चात व्यायाम करना प्रारम्भ करें। व्यायाम करने से गर्भावस्था स्वस्थ होती है। इससे रक्त का संचारण भी ठीक होता है जो गर्भावस्था में होने वाली परेशानियों व दर्द से बचाता है। व्यायाम का लाभ केवल आपको ही नही मिलता इसका लाभ गर्भस्थ शिशु को भी मिलता है, उसका रक्त संचार सही रहता है और साथ उसका हृदय भी स्वस्थ होता है। इससे पहले कैंप का उदघाटन अस्पताल के संचालक डॉ. बलबीर ¨सह विर्क ने किया। डॉ. हरप्रीत ने लगभग 55 महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा। यह शिविर 25 फरवरी तक लगाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.