प्रभातफेरी में गुरु महिमा का गुणगान
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : श्री गुरुद्वारा ¨सह सभा की ओर से गुरुनानक देव के 550 वें जन्मदिवस पर प्र
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : श्री गुरुद्वारा ¨सह सभा की ओर से गुरुनानक देव के 550 वें जन्मदिवस पर प्रभातफेरियां निकाली जा रही हैं। सोमवार को प्रभातफेरी श्री गुरुद्वारा ¨सह सभा रेलवे रोड के अध्यक्ष बलबीर ¨सह मरवाहा के निवास पर पहुंची। परिवार के सदस्यों ने संगत के लिए चाय की सेवा दी। हजूरी रागी जत्था भाई हरबंस ¨सह ने संगीतमय वाणी से सगतों को निहाल कर दिया। अध्यक्ष बलबीर ¨सह मरवाह और कोषाध्यक्ष रजवंत ¨सह जब्बल ने बताया कि प्रभातफेरी 21 नवंबर तक निकाली जाएगी और 22 नवंबर को नगर कीर्तन का आयोजन होगा। 23 नवंबर को प्रकाश पर्व के लिए धार्मिक समागम किया जाएगा। रागी जत्था भाई अवतार ¨सह अनखी मोहाली वाले और हजूरी रागी जत्था, भाई हरनाम ¨सह गुरु की जीवनी पर संगीतमय प्रकाश डालेंगे। इस अवसर पर मनमोहन ¨सह, हर¨वद्र ¨सह, अमरजीत ¨सह, मनजीत ¨सह गोराया, बल¨वद्र ¨सह, कुल¨जद्र ¨सह और बलदेव ¨सह मौजूद रहे।