धान की पीआर अगेती फसल में पत्ता लपेट बीमारी की दस्तक
खंड कृषि अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह संधू ने बताया कि किसानों की अगेती पीआर धान में कीट जनित रोग पत्ता लपेट ने दस्तक दे दी है। बीमारी ग्रस्त फसल के पत्ते फोल्ड हो जाते हैं। सूंडी के पत्ते का रस चूसने से सफेद हो जाते हैं।
संवाद सूत्र, निसिग : खंड कृषि अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह संधू ने बताया कि किसानों की अगेती पीआर धान में कीट जनित रोग पत्ता लपेट ने दस्तक दे दी है। बीमारी ग्रस्त फसल के पत्ते फोल्ड हो जाते हैं। सूंडी के पत्ते का रस चूसने से सफेद हो जाते हैं। कई बार पत्तों में छिद्र भी हो जाते हैं। जिससे फसल के पौधों का विकास रुक जाता है। उन्होंने बताया कि पत्ता लपेट नामक बीमारी प्राकृतिक, मैकेनिकल व पेस्टीसाइड के इस्तेमाल से नियंत्रित की जा सकती है। धान को पानी से भरकर फसल के पत्तों पर कम से कम दो बार लंबी रस्सी घुमाने से भी पत्तों पर लगी सूंडी पानी में गिरकर खत्म हो जाएगी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप