नोटों की तस्करी रोकने पर पुलिस का ध्यान : डीजीपी
जागरण संवाददाता, करनाल : पुलिस महानिदेशक केपी ¨सह ने कहा कि रूटीन चे¨कग के दौरान नो
जागरण संवाददाता, करनाल : पुलिस महानिदेशक केपी ¨सह ने कहा कि रूटीन चे¨कग के दौरान नोटों की तस्करी रोकने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 500 और एक हजार के नोट पर पाबंदी लगने और एसवाईएल के फैसले पर हर स्थिति से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस अलर्ट है। उन्होंने कहा कि पुलिस के आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने जिला सचिवालय में करनाल पुलिस के अधिकारियों के साथ क्राइम मी¨टग की। उन्होंने अपराधिक मामलों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि बैंकों की सुरक्षा के साथ सीमाओं पर कालेधन को रोकने के लिए नाकेबंदी की हुई है। यूपी से सीमा सटे होने के कारण गौ तस्करी को रोकने केलिए भी पुलिस को सख्त रहने के निर्देश दिए गए। करंसी चेंज में 500 व 1000 के नोटों के आदान प्रदान होने पर भी पुलिस ने नाके लगाए हुए हैं और चे¨कग के दौरान हर तरह की गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश हुए हैं। डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस की आधुनिकता को लेकर समय-समय पर हरियाणा सरकार के साथ विचार विमर्श करते रहते हैं, जिसमें हरियाणा सरकार भी पुलिस के आधुनिकरण को लेकर काफी उत्साहित है। जनता के संबंध में सभी कार्यो को ऑनलाइन करने का हमारा लक्ष्य है। सभी पुलिस कर्मचारियों को कंप्यूटर को अपनाने के बारे में जोर दिया और कहा कि इस समय पुलिस को अपडेट करना अति आवश्यकता है, जो समय की मांग है।
उन्होंने कहा कि करनाल पुलिस सभी प्रकार की शिकायतों को निपटारे में सबसे आगे है। इसके लिए उन्होंने एसपी पंकज नैन की कार्यप्रणाली की सराहना की। बैठक में जिले के डीएसपी व एसएचओ सहित पुलिस अधिकारियों ने भागीदारी की।