शहीद भगत सिंह की जंयती पर थाने में पौधारोपण
शहीद मलखान सिंह क्रांतिकारी जागृति मंच ने शहीद भगत सिंह की जंयती पर किया पौधारोपण।
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 07:00 AM (IST)
फोटो 21 संवाद सहयोगी, घरौंडा : शहीद मलखान सिंह क्रांतिकारी जागृति मंच ने शहीद भगत सिंह की जंयती पर थाने में पौधारोपण किया। मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी कवर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सभी को कम से कम एक-एक पौधा लगाना चाहिए। महान क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण आज हम आजाद भारत में सांसे ले रहे हैं। भगत सिंह क्रांतिकारी देशभक्त ही नहीं बल्कि अध्ययनशील विचारक, कलम के धनी, दार्शनिक, चितक, लेखक, पत्रकार और महान मनुष्य थे। उन्होंने 23 वर्ष की आयु में फ्रांस, आयरलैंड और रूस की क्रांति का विषद अध्ययन किया था। इस मौके पर रिकू राणा, विकास राणा, राहुल राणा, योगेश वर्मा, यशपाल वर्मा, मनजीत मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें