पौधे मानव के लिए प्रकृति का विशेष उपहार : अरोड़ा
पर्यावरण संरक्षण समिति ने गवर्नमेंट हाई स्कूल कलवेहड़ी में पौधे लगाए। स्कूल की मुख्यध्यापिका व स्टाफ ने पौधों की सुरक्षा का आश्वासन दिया।
जागरण संवाददाता, करनाल : पर्यावरण संरक्षण समिति ने गवर्नमेंट हाई स्कूल कलवेहड़ी में पौधे लगाए। स्कूल की मुख्यध्यापिका व स्टाफ ने पौधों की सुरक्षा का आश्वासन दिया।
समिति अध्यक्ष एसडी अरोड़ा ने बताया कि समिति सदस्यों ने छायादार पौधे लगाए हैं। पहले स्कूल का निरीक्षण किया गया था। सामने आया था कि बच्चों को रेसिस व खाली पीरियड में बैठने के लिए छाया नहीं मिल पाती। इसलिए यहां पौधरोपण लगाना जरूरी था। उन्होंने बच्चों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वृक्ष देने वाले देवता हैं। यह हमें छाया, ऑक्सीजन, फल-फूल और लकड़ी आदि सब कुछ देते हैं। इसके बदले में हमसे कुछ मांगते नहीं।
उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए प्रकृति का यह विशेष उपहार है। हमें इनके प्रति अहसान फरामोश नहीं होना चाहिए। हमें इनको सींचकर, इनकी पालना और सुरक्षा करनी चाहिए।
इस अवसर पर स्कूल मुख्यध्यापिका रीना कुमार, चीफ पैटर्न कंवल भसीन, आरआर अत्री, केएल नारंग, एसडी अरोड़ा, पैटर्न ओपी सचदेवा, एलडी मदान, डॉ. डीएन गांधी, देवराज चौधरी, अर्जुन देव वर्मा, एसके चावला, तरसेम लाल गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, ईश्वर छाबड़ा, तृप्ता शर्मा, शशि आर्या, डॉ. पुष्पा सिन्हा, सुनीता कुमारी व स्कूल स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।