बंदरों के आंतक से लोग परेशान
गांव जलमाना में बंदरों के आतंक से समस्याओं की भरमार है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार बंदरों से गली, मुंडेर तो क्या रसोई और मकान के अंदर भी जरूरत का समान सुरक्षित नही है।
संवाद सूत्र, जलमाना
गांव जलमाना में बंदरों के आतंक से समस्याओं की भरमार है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार बंदरों से गली, मुंडेर तो क्या रसोई और मकान के अंदर भी जरूरत का समान सुरक्षित नही है। पालने में झूलते शिशुओं को एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि वह इन बंदरों को शीघ्र पकड़ने लिए योजना बनाए। ग्रामीण बलवंत राय, पवन कुमार, सतबीर ¨सह, रामनिवास ढोकल ने बताया कि बार-बार कहने के बाद भी अधिकारी, कर्मचारियों की ओर से बंदरों पर कोई अंकुश नहीं लगाया। इस बारे एसडीएम ने बताया कि जल्द इस बारे निर्देश देकर उक्त समस्या का हल करवाया जाएगा।