Move to Jagran APP

शांतिपूर्वक धरना, आज दोपहर बाद वापस हो सकती है हड़ताल

रोडवेज की हड़ताल शुक्रवार को 17 दिन हो गए हैं। इधर रोडवेज विभाग दावा कर रहा है कि सभी बसें सुचारू चल रही हैं, लेकिन दूसरी तरफ हड़ताली कर्मचारी इसे सफल बता रहे हैं। शुक्रवार को मानव सेवा संघ के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 08:23 PM (IST)
शांतिपूर्वक धरना, आज दोपहर बाद वापस हो सकती है हड़ताल
शांतिपूर्वक धरना, आज दोपहर बाद वापस हो सकती है हड़ताल

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

रोडवेज की हड़ताल शुक्रवार को 17 दिन हो गए हैं। इधर रोडवेज विभाग दावा कर रहा है कि सभी बसें सुचारू चल रही हैं, लेकिन दूसरी तरफ हड़ताली कर्मचारी इसे सफल बता रहे हैं। शुक्रवार को मानव सेवा संघ के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि रोडवेज का निजीकरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभी तक सरकार ने जबरदस्ती हड़ताल को विफल करने का प्रयास किया है। इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि फिलहाल उनके पास हड़ताल को खत्म करने के लिए कोई आदेश नही आए हैं। तालमेल कमेटी के पदाधिकारी वीरेंद्र ¨सह ने कहा कि कल दोपहर तक उनके वरिष्ठ नेताओं के निर्देश के बाद ही हड़ताल वापस ली जा सकती है। हड़ताल के 17 दिनों अव्यवस्थित हुई व्यवस्था

720 प्राइवेट बसों के परमिट जारी करने के लिए हड़ताल पर गए कर्मचारियों के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि 140 बसों में संचालक नियमित रूप से किया जा रहा है। लेकिन कर्मचारियों ने सवाल भी खड़े किए हैं कि हड़ताल का फायदा उठाकर अधिकारियों ने अपनी जेब भरने का काम किया ह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.