कटआउट पर्यावरण सुरक्षा के लिए हवन
जागरण संवाददाता, करनाल : कम्यूनिटी सेंटर में पतंजलि योग समिति की योग कक्षा सेक्टर-13 एक्सटे
जागरण संवाददाता, करनाल : कम्यूनिटी सेंटर में पतंजलि योग समिति की योग कक्षा सेक्टर-13 एक्सटेंशन की ओर से मकर संक्रांति के महापर्व के उपलक्ष्य में पर्यावरण सुरक्षा, वायुमंडल की शुद्धता और विश्व कल्याण के लिए हवन कराया। पं. शिव प्रसाद उपाध्याय ने मंत्रोचारण के साथ हवन की शुरुआत की। मुख्य यजमान मुख्य योग शिक्षक केहर ¨सह चोपड़ा, सहयजमान पवन गुप्त और नरेंद्र अरोड़ा ने भाग लिया। मकर संक्रांति के महापर्व समारोह के मुख्य अतिथि मेयर नगर निगम रेणुबाला गुप्ता, विशिष्ट अतिथि स्वामी प्रेम मूर्ति, मानव सेवा संघ और नवनिर्वाचित पार्षद वीर विक्रम कुमार रहे।
मेयर रेणुबाला गुप्ता ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व की शुरुआत सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश से होती है। यानि सूर्य की गति दक्षणयान से उत्तरायण की ओर प्रस्थान करती है। इस दिन से सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं अर्थात इस दिन को हवन, स्नान और दान के लिए अति शुभ माना जाता है। जिला संयोजक राव सूर्यदेव ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि जब मानव प्राणी उत्तरायण में मृत्यु को प्राप्त होता है तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। स्वामी प्रेममूर्ति और पार्षद वीर विक्रम ने भी मकर संक्रांति के पर्व की महिमा का गुणगान किया। मुख्य योग शिक्षक केहर ¨सह चोपड़ा ने योग कक्षा के बारे में बताते हुए मेयर रेणुबाला गुप्ता और पार्षद वीर विक्रम कुमार से योग कक्ष बनाने की मांग करते हुए उनका धन्यवाद दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से जिला संयोजक राव सूर्य देव, प्रधान दिनेश शर्मा, राणा ठाठ ¨सह, डॉ. अजय शर्मा, केहर ¨सह चोपड़ा, रामेश्वर काम्बोज, नरेश अरोड़ा, राजेश्वर सैनी, राजेश गोयल, दीपक, कृष्ण अरोड़ा, केके गेरा, वेद प्रकाश आर्य, सुदेश गुसाईं, जय भगवान, रमेश रहेजा, अश्वनी सुनेजा, हुक्मचंद कौशिक, अजमेर ¨सह, कमलेश, सुमन चौधरी, सुशीला गोयल, कृष्णा ग्रोवर, नीलम, लखबीर कौर, सरोज बाला, किरण भाटिया, मंजुला गुप्ता, राम ¨सह, राम धारी सचदेवा और सुरेश मौजूद थे।