Move to Jagran APP

खेल प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भागीदारी

जेसीआइ करनाल गोल्ड ने करनाल क्लब में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जेसीआइ गोल्ड के मीडिया प्रभारी जेसी नितिन गर्ग ने बताया कि इसमें 60 सदस्यों ने सपरिवार हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 06:30 AM (IST)
खेल प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भागीदारी
खेल प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भागीदारी

जागरण संवाददाता, करनाल : जेसीआइ करनाल गोल्ड ने करनाल क्लब में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जेसीआइ गोल्ड के मीडिया प्रभारी जेसी नितिन गर्ग ने बताया कि इसमें 60 सदस्यों ने सपरिवार हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में बोरी रेस, चम्मच रेस, रस्साकशी, खजाने की खोज, म्यूजिकल चेयर आदि खेलों का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने खेलो में भाग लिया और सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परियोजना निदेशक अंशुल गुप्ता एवं सह परियोजक गौरव अग्रवाल और सहायक विनीत गुप्ता ने किया। प्रधान विकास गर्ग ने बताया खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेलना हमारे स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। इस कार्यक्रम में विकास गुप्ता, नरेंद्र गोयल, नीरज अग्रवाल, विनोद गुप्ता, सुनील मलिक, सुमित गुप्ता, जगमाल गुप्ता, मुकेश बंसल, सुभाष काजल, जेसी अश्वनी जोशी, विश्वास भुटानी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.