इंद्रधनुष प्रतियोगिता में लिया 22 महाविद्यालयों के 257 प्रतिभागियों ने हिस्सा
केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता इंद्रधनुष का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्या सुजाता गुप्ता रहीं।
जागरण संवाददाता, करनाल : केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता इंद्रधनुष का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्या सुजाता गुप्ता रहीं। प्रतियोगिताओं में राज्य भर के 22 महाविद्यालयों से आए 257 प्रतिभागियों ने भाग लिया। हिदी विभाग द्वारा कविता पाठ प्रतियोगिता, संस्कृत विभाग द्वारा श्लोकोच्चारण, भाषण, पंजाबी विभाग द्वारा कविता-पाठ, अंग्रेजी विभाग द्वारा भाषण, वाद-विवाद, पुस्तकालय विभाग द्वारा आयु भाषण, इतिहास विभाग, राजनीति विज्ञान विभाग और अर्थशास्त्र विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रश्नोत्तरी, शारीरिक शिक्षा विभाग और मनोविज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर निबंध लेखन, युवा एवं सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा मौके पर लघुकथा लेखन और शीर्षक लेखन, महिला विकास प्रकोष्ठ द्वारा मौके पर चित्र निर्माण, भूगोल विभाग द्वारा कोलाज और पेंटिग, संगीत गायन विभाग द्वारा सुगम संगीत लोकगीत, संगीत वादन विभाग द्वारा भारतीय शास्त्रीय गायन (एकल) भारतीय शास्त्रीय वादन (एकल) नॉन प्रकाशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्राचार्या सुजाता गुप्ता ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गुरुनानक खालसा कॉलेज, करनाल महाविद्यालय ने सामूहिक चलविजयोपहार जीता। हिदी प्रतियोगिता का चलविजयोपहार डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर, संस्कृत प्रतियोगिता का आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद, अंग्रेजी प्रतियोगिताओं का चलविजयोपहार गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा यमुनानगर ने जीता।