शहीद मदन लाल ढींगडा की बलिदानी को नहीं भुलाया जा सकता : पंकज गाबा
शहीद मदनलाल ढींगड़ा की पुण्यतिथि सेक्टर-12 स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर मनाई गई। करनाल बॉडी बिल्डिग के अध्यक्ष पंकज गाबा व पराग गाबा ने बताया कि शहीद मदन लाल ढींगड़ा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे।
जागरण संवाददाता, करनाल : शहीद मदनलाल ढींगड़ा की पुण्यतिथि सेक्टर-12 स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर मनाई गई। करनाल बॉडी बिल्डिग के अध्यक्ष पंकज गाबा व पराग गाबा ने बताया कि शहीद मदन लाल ढींगड़ा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे। भारतीय स्वतंत्रता की चिगारी को अग्नि में बदलने का श्रेय महान शहीद मदन लाल ढींगड़ा को जाता है।
उम्र मात्र 23 वर्ष ही थी। उन्होंने अदालत में कहा था कि मुझे गर्व है कि मैं अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर रहा हूं। ढींगड़ा की बलिदानी को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर उनके साथ राकेश कक्कड़, त्रिलोक दूहन, सतीश डबरी, पुनीत कुमार, अमन शमर, प्रवीन रोड, पीयूष शर्मा, प्रवीन सैनी, अनुज शर्मा, पुनीत शर्मा, अनुज कुमार, मनवीर, राजीव, दीप सोढ़ी, विशाल चनालिया मौजूद रहे।