महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन
कांग्रेस सेवादल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के दिखाए सत्य व अहिसा के मार्ग पर चलने का प्रण लिया।
जागरण संवाददाता, करनाल
ब इस मौके पर प्रदेश महासचिव जोगिद्र चौहान व जिला प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने दुनिया को सत्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। देश की आजादी में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। महात्मा गांधी का जीवन हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी है। महात्मा गांधी की सोच एक समान विचारधारा और देश को एक सूत्र में पिरोनी की रही है और आज उसी की जरूरत है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जोगिद्र चौहान, जिला प्रधान अनिल शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, प्रदेश सचिव जगीर सैनी, महासचिव जितेंद्र पांचाल, महासचिव नरेंद्र कुमार अघी, सचिव विशाल शर्मा, उपप्रधान मदन राणा, सचिव आकांशा सैनी, ब्लाक प्रधान निसिग संजीव कुमार, ब्लाक प्रधान घरौंडा कमलकांत व उपप्रधान प्रशोत्तम वाल्मीकि मौजूद रहे।