होली मिलन समारोह में पदमश्री सुल्तान को किया सम्मानित
विधायक भगवानदास कबीरपंथी की ओर से तरावड़ी अनाज मंडी स्थित भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी गांवों के सरपंच भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्यों के साथ-साथ व्यापारियों आढ़तियों सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में मंच संचालन रणजीत भारद्वाज ने किया। होली मिलन समारोह में दूर-दराज से पहुंचे कलाकारों ने होली पर्व पर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में पदमश्री अवार्ड से नवाजे जाने वाले प्रगतिशील किसान सुल्तान चौधरी का भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : विधायक भगवानदास कबीरपंथी की ओर से तरावड़ी अनाज मंडी स्थित भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी गांवों के सरपंच, भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों के साथ-साथ, व्यापारियों, आढ़तियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में मंच संचालन रणजीत भारद्वाज ने किया। होली मिलन समारोह में दूर-दराज से पहुंचे कलाकारों ने होली पर्व पर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में पदमश्री अवार्ड से नवाजे जाने वाले प्रगतिशील किसान सुल्तान चौधरी का भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस दौरान पर सतीश मिड्डा, अमर सिंह, हुक्म सिंह राणा, नपा उप-चेयरमैन पंकज गोयल, वरिष्ठ नेता शिवनाथ कपूर, पार्षद सेठी पांचाल, सचिव राकेश हंस, राजबीर कबीरपंथी, एडवोकेट नवदीप चौधरी, महेंद्र, रामसिंह चौधरी, रणजीत भारद्वाज, अनिल सुल्तानपुर, पार्षद सेठी पांचाल, पार्षद तरजीत पहलवान, पार्षद आत्मप्रकाश, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजय सिगला, आरडी शर्मा व अन्य मौजूद रहे।