12वीं के परीक्षा परिणाम करनाल को शीर्ष पर लाना हमारा लक्ष्य : शमशेर सिरोही
साप्ताहिक साक्षात्कार-जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जागरण संवाददाता, करनाल कक्षा 12वीं का पर
साप्ताहिक साक्षात्कार-जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जागरण संवाददाता, करनाल
कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम बच्चों के भविष्य की राह तय करता है। हर बच्चे का भविष्य सुरक्षित और सुनहरा बने, इसके लिए प्रयास करना शिक्षक का दायित्व है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर ¨सह सिरोही ने कहा कि कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में करनाल को प्रदेश में शीर्ष पर लाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए मेहनत कर रहे हैं। यह बात उन्होंने दैनिक जागरण को साप्ताहिक साक्षात्कार के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम ही जिले के शिक्षा स्तर को बताता है। जिले को शीर्ष पर लाने के लिए शिक्षकों को बच्चों के साथ मिलकर मेहनत करनी होगी, जिससे कि सफलता के बल पर बच्चे मनचाहे क्षेत्र को चुन सकें। प्रस्तुति हैं जागरण संवाददाता से बातचीत के अंश सवाल : 12वीं के परीक्षा परिणाम में अभी करनाल प्रदेश में 13वें स्थान पर हैं, इसे शीर्ष पर लाने के लिए क्या प्रयास कर रहे हैं?
जवाब : सभी स्कूलों के ¨प्रसिपल के साथ तीन बार बैठक कर क्लास सिलेबस समय से पहले पूरा करना, इसके बाद कम से कम एक बार रिविजन व स्कूल स्तर पर साप्ताहिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। काफी स्कूलों से अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। सवाल : लक्ष्य प्राप्ति में कहीं चूक न रहे, इसके लिए क्या प्ला¨नग की है?
जवाब : बच्चों को पढ़ाई आसान लगे, इसके लिए ¨प्रसिपलों को वर्किंग स्टाइल में भी बदलाव के लिए कहा गया है। अब छमाही परीक्षाओं के रिजल्ट का अवलोकन करके भी जहां कमियां रहेंगी, उन्हें दूर किया जाएगा। सवाल : करनाल सक्षम के बाद सक्षम प्लस बनने जा रहा है, इसके लिए क्या तैयारियां हैं?
जवाब : सभी के प्रयास से करनाल सक्षम बना, सक्षम प्लस बनाने के लिए भी तैयारियां चल रही हैं। स्कूलों में संबंधित विषयों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही है। सक्षम प्लस के लिए करनाल को अक्तूबर माह के अंत में नोमिनेट करेंगे। नवंबर में परीक्षा होगी, इस बार भी सफलता मिलने की उम्मीद है। सवाल : छह ब्लॉकों में से सक्षम के लिए कितने ब्लॉक नोमिनेट हुए हैं और क्या तैयारी है?
जवाब : सक्षम के लिए असंध, घरौंडा और नि¨सग को नोमिनेट किया है। 26 अक्तूबर को परीक्षा है। करनाल ब्लॉक की सफलता की तर्ज पर काम कर रहे हैं। हर शनिवार को मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाती है। इसका रिजल्ट गूगल शीट के माध्यम से शेयर किया जाता है, जिससे कि कम रिजल्ट वाले स्कूलों में सुधार के लिए काम किया जा सके। सवाल : अब से पहले आप कैथल में डिप्टी डीईओ रहे, क्या उपलब्धियां रही और अब क्या चुनौतियां सामने हैं?
जवाब : कैथल में डिप्टी डीईओ के अतिरिक्त डीईओ, डीईईओ व डीपीसी का भी अतिरिक्त चार्ज रहा। प्ला¨नग के तहत काम किया तो बड़ी सफलता यह रही कि बोर्ड परीक्षा परिणाम में 11वें स्थान पर रहने वाला प्रदेश में दूसरे स्थान पर आ गया। करनाल अभी 13वें पायदान पर है। इसे टॉप पर लाने के लिए मेहनत और सभी स्कूलों के साथ मिलकर काम करने का ही प्रयास किया जा रहा है। व्यक्तिगत परिचय
निवासी : कैथल के मुनरहेड़ी गांव में जन्म हुआ।
शिक्षा : अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई और बीएड
सेवाएं : 1987 में मुनरहेड़ी के स्कूल में साइंस टीचर के रूप में सेवा शुरू की। आठ वर्ष तक मास्टर, आठ वर्ष तक लेक्चरर व 10 वर्ष तक स्कूल ¨प्रसिपल के पद पर सेवाएं दीं। इसके बाद 4 साल कैथल में डिप्टी डीईओ के पद कार्य किया। करनाल में डीईईओ के रूप में 30 जुलाई को कार्यभार संभाला।