बुद्धा कॉलेज में मनाई महावीर जयंती
बुद्धा कॉलेज आफ एजुकेशन रंबा में भगवान महावीर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत बुद्धा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रिजवान विभागाध्यक्ष प्रीति गुणवाल तथा सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा भगवान महावीर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की।
जागरण संवाददाता, करनाल : बुद्धा कॉलेज आफ एजुकेशन रंबा में भगवान महावीर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत बुद्धा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रिजवान, विभागाध्यक्ष प्रीति गुणवाल तथा सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा भगवान महावीर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। संचालन छात्र अध्यापिका साहिबा ने किया। कार्यक्रम का आरंभ छात्रा अध्यापिका कोमल ने भगवान महावीर की जीवन गाथा सुना कर की।
सचिन ने कविता के माध्यम से भगवान महावीर का चरित्र-चित्रण किया। भावना ने भगवान महावीर के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण बिदुओं का उल्लेख किया तथा दीपक ने उनके सिद्धांतों की व्याख्या की। प्राचार्य डॉ. रिजवान ने कहा कि हमें भगवान महावीर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके द्वारा दिए गए विचारों को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रीति गुणवाल ने भगवान महावीर द्वारा दिए गए सिद्धांतों ब्रह्मचार्य, चोरी न करना, सत्य बोलना, किसी दूसरे से घृणा न करना के बारे में बताया। इस अवसर पर बुद्धा कॉलेज के सभी शिक्षक, प्रशिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।