प्रदेश में हो रहा एक समान विकास : संजय
संवाद सहयोगी, असंध भाजपा सरकार की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। प्रदेश में समान
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 07:46 PM (IST)
संवाद सहयोगी, असंध
भाजपा सरकार की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। प्रदेश में समान विकास करवाए जा रहे हैं। सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उनको पूरा करने पर भरपूर काम किया जा रहा है जिस कारण प्रदेश का हर वर्ग भाजपा राज से खुश है। यह कहना है भाजपा नेता व जिला परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि संजय मैहला का। वह कस्बे के गांव चोचड़ा में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे उनको पूरा करने और जनता को हर सुख सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसका जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा प्रदेश और देश में जीत का परचम लहराएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें