Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस की रैली पर ओमप्रकाश धनखड़ ने कसा तंज, कहा- 'इससे बड़े तो होते हैं भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन'

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 07:11 PM (IST)

    Karnal News हरियाणा के करनाल में ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस की रैली पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिसे महारैली कहती है उससे दो गुना संख्या उनके पन्ना प्रमुख सम्मेलन में होती है। उन्होंने तरावड़ी की अनाज मंडी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को रविवार को संबोधित किया। धनखड़ ने पन्ना प्रमुखों से अपील की और कहा कि वे पार्टी के काम को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

    Hero Image
    कांग्रेस की रैली पर ओमप्रकाश धनखड़ ने कसा तंज (फाइल फोटो)

    तरावड़ी, संवाद सहयोगी: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन कांग्रेस की रैली से भी बड़े होते हैं। यह बात उन्होंने हिसार में कांग्रेस की रैली पर तंज कसते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिसे महारैली कहती है, उससे दो गुना संख्या उनके पन्ना प्रमुख सम्मेलन में होती है। उन्होंने तरावड़ी की अनाज मंडी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को रविवार को संबोधित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनखड़ ने पन्ना प्रमुखों से अपील की और कहा कि वे पार्टी के काम को आगे बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के काम करवाने में भी अपना योगदान दें। अगर किसी को बीपीएल कार्ड, परिवार पहचान पत्र, प्रापर्टी आइडी, पेंशन, आष्युमान कार्ड और चिरायु कार्ड बनवाने में परेशानी आ रही हो तो सभी पन्ना प्रमुख ठीक कराने में उनकी सहायता करें। उन्होंने पन्ना प्रमुखों का आह्वान किया कि सभी की सहायता करें और सभी मतदाताओं और आम लोगों से मेलजोल बढ़ाएं और मतदाताओं का दिल जीतें।

    60 वोटरों का सेवादार बनकर सेवा करें पन्ना प्रमुख

    प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि पन्ना प्रमुख 60 वोटरों का सेवादार बनकर सेवा करें, यही भारतीय जनता पार्टी का सिद्धांत है। हम भारत माता की हर स्तर पर सेवा करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। वसुधैव कुटुम्बकम की नीति पर चलते हुए दूसरे देशों की सहायता कर सकें इसके लिए हम भारत को मजबूत वैभवशाली और शक्तिशाली बनाना चाहते हैं। इस मौके पर उन्होंने आजादी के लिए बलिदान हुए समस्त वीरों तथा हाल ही में लेह लद्दाख में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी।

    कांग्रेस की नीति व नीयत पर उठाया सवाल

    प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की नीति और नीयत पर सवाल उठाते हुए उन्हें मायावी भी बताया और कार्यकर्ताओं को इनसे सचेत रहने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि इस बात को कभी भूल मत जाना कि धारा-370 लगाई किस पार्टी ने थी और तोड़ने वाली पार्टी कौन सी है।

    भाजपा ने जब जम्मू-कश्मीर से 370 हटाई तो 370 लगाने वाली कांग्रेस ने हटाने का भी विरोध किया है। भगवान राम को बाबरी मस्जिद में और टैंट में बैठाने वाली भी कांग्रेस पार्टी ही है। अब भाजपा ने भगवान राम का भव्य मंदिर बनाकर न केवल अपना वादा पूरा किया बल्कि भारत की आस्था का भी सम्मान किया।

    इतिहास को भूलना नहीं है

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के आंदोलन में तीन लाख 27 हजार लोगों ने बलिदान दिया। लगभग साढ़े बारह हजार सेनानियों को अंग्रेज शासकों ने कोर्ट से फांसी की सजा दिला दी थी, इनमें शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जैसे बलिदानी शामिल हैं। रामप्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह व अशफउल्ला खां जैसे क्रांतिकारियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया।

    उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि देश का विभाजन होगा तो मेरी लाश पर होगा, लोग महात्मा गांधी पर भरोसा करते थे, लेकिन उन्हीं की पार्टी ने विभाजन स्वीकार कर लिया। दस लाख लोग मारे गए। भगत सिंह का गांव पाकिस्तान में चला गया। करतापुर साहिब पाकिस्तान में चला गया। उन्होंने कहा कि इस इतिहास को भूलना नहीं है, इसे याद रखना है।

    सभी पन्ना प्रमुख 15-15 घरों तक पहुंचें-सांसद

    सांसद संजय भाटिया ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में हमारा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों से 15-15 घरों तक पहुंचकर उनकी सहायता करने का आह्वान किया। उन्होंने पन्ना प्रमुखों को बताया कि जो काम कांग्रेस की सरकारें 50 सालों में नहीं कर पाई वो ही काम प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने नौ सालों में करके दिखा दिया है।

    यह रहे मौजूद

    इस मौके पर प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष बलबीर मराठा, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान, मास्टर अमर सिंह व दिग्विजय झंझाड़ी, जिला महामंत्री सुनील गोयल, प्रवीण गुप्ता, बलबीर मराठा, कर्मबीर कारसा, महिपाल राणा, जयभगवान सीकरी, रवि कबीरपंथी व सुंदर लाल पांचाल मौजूद रहे।