अधिकारियों ने दौरा कर गांव संगोही की सरंपच को सम्मानित किया
गांव संगोही में बांग्लादेश के सिविल अधिकारियों ने दौरा कर विकास कार्यों बारे जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सरपंच ममता देवी भी मौजूद रही।
जागरण संवाददाता, करनाल : गांव संगोही में बांग्लादेश के सिविल अधिकारियों ने दौरा कर विकास कार्यों बारे जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सरपंच ममता देवी भी मौजूद रही। करीब 30 बांग्लादेशी अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों वह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में स्थापित सुशासन केंन्द्र में, 50 वें मध्य वृत प्रशिक्षण कार्यक्रम के फील्ड विजिट पर है। हरियाणा के जिलों का भ्रमण करने के बाद आज वह इन्द्री के गांव संगोही में पहुंचे। बेहतर कार्य के लिए उन्होंने ममता देवी को सम्मानित किया। इस मौके पर एडीसी अनिश यादव, बीडीपीओ अंकित चौहान, अंग्रेज सिंह सैनी, पूर्णचन्द, पूर्व सरपंच जसबीर सिंह, प्रवीन कुमार, पटवारी संजीव कुमार, नवीन कुमार, धन सिंह, पवन कुमार, जयभगवान, सुभाष चंद, संजीव कुमार मौजूद थे।