गांव कलवैहड़ी में जोहड़ में सांपों की संख्या बढ़ी, नहीं पहुंचा थ्री पौंड
घरौंडा विधायक हरविद्र कल्याण के गांव कलवेहड़ी में चार साल बेमिसाल जैसा कुछ नहीं है यहां पांच साल में केवल जोहड़ में सांपों की संख्या व बढ़ी है जोकि लोगों के घरों में घुस रहे हैं।
जागरण संवाददाता, करनाल : घरौंडा विधायक हरविद्र कल्याण के गांव कलवेहड़ी में चार साल बेमिसाल जैसा कुछ नहीं है, यहां पांच साल में केवल जोहड़ में सांपों की संख्या व बढ़ी है जोकि लोगों के घरों में घुस रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से थ्री पौंड तालाब की योजना मानों किसी ने गांव के मुख्य द्वार पर रुकवा दी है। कलवेहड़ी में गंदगी से वाले तीन जोहड़ गांव की पहचान बनते जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव के विकास की फाइल को प्रशासनिक अधिकारियों ने धूल फांकने के लिए छोड़ दी है। स्वच्छता के लिए नाकाफी प्रयास होने के कारण मुख्य सड़क के दोनों तरफ गंदगी जमा है। पांच साल से नहीं हो सकी सफाई
फोटो 65
मुनीष राठौर ने बताया कि पांच साल से गांवों में सफाई के दावे करने वाले विधायक हरविद्र कल्याण और प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से यहां कोई प्रयास नहीं किया गया। जोहड़ गांव के तीनों जोहड़ में जहरीला पानी है जोकि जमीन में जा रहा है। गंदगी के कारण दिन में भी मच्छरों की भरमार रहती है। वातावरण को खराब कर रही दुर्गंध
फोटो 66
ईश्वर ने बताया कि जोहड़ के किनारे घर बना हुआ है। सांप निकलकर सड़क पर घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों की जान को खतरा बना रहता है। करोड़ों रुपये के विकास की बात राजनेता अपने भाषणों में करते हैं, लेकिन यहां पांच साल से गंदगी बढ़ रही है। जोहड़ की दुर्गंध से वातावरण को खराब कर रही है। विकास के नाम पर केवल ग्रामीणों के साथ छलावा किया जा रहा है। जर्जर हालत में बुजुर्ग आश्रम
फोटो 67
गौरव कुमार ने कहा कि नेताओं की शह पर गांव में कोई भी व्यक्ति जोहड़ पर कब्जा कर रहा है। जोहड़ों को थ्री पौंड के दावे करने वाली सरकार के अधिकारी पांच साल में यहां गंदगी दूर नहीं कर सके हैं। लचर हालत में बुजुर्गों के आश्रम में पशु बांधे जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी अगर विकास के नाम पर गंभीर होते तो आश्रम की हालत सुधर चुकी होती। विधायक हरविद्र कल्याण को एकबार ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को सुनना चाहिए।