आठ दिन से लापता किशोर का नहीं लगा सुराग
अशोक विहार कालोनी से लापता 15 वर्षीय किशोर विकास कुमार का नहीं लगा सुराग।
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 06:10 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 06:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल :
अशोक विहार कालोनी से लापता 15 वर्षीय किशोर विकास कुमार का आठ दिन से कोई सुराग नहीं लगा है। स्वजनों ने किशोर के लापता होने की सूचना मधुबन पुलिस थाने में दे दी। अभी तक पुलिस किशोर को तलाशने में नाकाम रही है। बताया जा रहा है कि किशोर 26 सितंबर को दहा गांव की ओर गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। स्वजनों ने उसकी आसपास तलाश भी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चलाया। उसका कद करीब पांच फुट आठ इंच है। उसने नीली-टीशर्ट और नीली जींस पहनी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें