प्रवेश गाबा निफा के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त
निफा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रवेश गाबा को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु ने कहा कि संस्था को आज देश के 24 राज्यों में स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
जागरण संवाददाता, करनाल : निफा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रवेश गाबा को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु ने कहा कि संस्था को आज देश के 24 राज्यों में स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। निर्वतमान महासचिव हरीश शर्मा ने कहा की निफा आज युवाओं को राष्ट्र हित और समाज निर्माण के कार्यो में जोड़ रही है व पूरे देश में संस्था की शाखाएं फैल रही हैं ऐसे में वट वृक्ष बन रही निफा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का म•ाबूत होना जरूरी है। संगठन सचिव भूपिदर सिंह को सलाहकार के तौर पर शामिल किया गया व नए संगठन सचिव की घोषणा आगामी मीटिग में करने की बात कही गई। देश में युवाओं को साथ जोड़ने ओर देश के 718 जिलों में वर्ष 2020 तक शाखाएं खोलने के लिए शुरू किए विजन 2020 को पूरा करने के लिए निफा की जड़ों यानि मुख्यालय को मजबूत करना आवश्यक है।
संयोजक एडवोकेट नरेश बराना ने कहा की वर्ष 2019 में संस्था बड़े आयाम स्थापित करेगी।
इस मौके पर सह सचिव जसविदर सिंह बेदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज गौतम, राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य हरदीप वालिया मौजूद थे।