Move to Jagran APP

न्यायिक सेवा में सफल करनाल की बेटी प्रिया का स्कूल में स्वागत

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-सात की भूतपूर्व छात्रा प्रिया गुप्ता ने हरियाणा न्यायिक सेवा की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिया जब दयाल सिंह विद्यालय पहुंचीं तो सबने खुशी जताई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 06:05 AM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 06:05 AM (IST)
न्यायिक सेवा में सफल करनाल की बेटी प्रिया का स्कूल में स्वागत
न्यायिक सेवा में सफल करनाल की बेटी प्रिया का स्कूल में स्वागत

जागरण संवाददाता, करनाल:

loksabha election banner

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-सात की भूतपूर्व छात्रा प्रिया गुप्ता ने हरियाणा न्यायिक सेवा की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिया जब दयाल सिंह विद्यालय पहुंचीं तो सबने खुशी जताई। दयाल सिंह ट्रस्ट सोसायटी के जनरल मैनेजर रिटायर्ड प्रो. बीआर गुलाटी ने प्रिया को विद्यालय के प्रांगण में बच्चों के बीच पाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसकी भांति अन्य विद्यार्थियों को भी कर्मठ बनने का आशीर्वाद दिया। विद्यालय की एकेडमिक एडवाइजर, नीना राय सिंह ने सभी विद्यार्थियों के बीच में भूतपूर्व छात्रा प्रिया गुप्ता को पाकर अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें भावी जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। प्रिया बचपन से ही कर्मठ और परिश्रमी रही हैं, जिसका पारितोषिक इस रूप में प्राप्त हुआ है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने भी प्रिया को भावी जीवन में सभी के लिए एक आदर्श और उदाहरण बनकर जीवन जीने और न्याय की नवीन परिभाषाएं रचने का आशीर्वाद दिया। प्रिया ने विद्यालय के प्रांगण में सभी विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उन्होंने किस प्रकार 2013 में 12वीं कक्षा पास होने के बाद कड़ी मेहनत से उपलब्धियां अर्जित की। विद्यालय में 12 वर्ष बिताने के बाद कानून की पढ़ाई करने के लिए वह पंजाब यूनिवर्सिटी चली गई। लेकिन कानून की पढ़ाई के लिए उनका मन अचानक नहीं बना। विद्यालय में हुई पर्सनेलिटी डेवलपमेंट के कारण ही वह इंटरव्यू में पहला स्थान लेने में सफल रही। उसके निर्माण में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग का योगदान रहा है। उन्होंने पंजाब विश्व विद्यालय से एलएलबी और एलएलएम किया। विद्यालय में शिक्षा के दौरान वह स्पो‌र्ट्स कैप्टन भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपने पिता से जज के समक्ष आने वाली चुनौतियों के बारे में जाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.