अच्छे कार्य के लिए नई सोच जरूरी : योगेंद्र नेहरा
हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के निदेशक योगेंद्र सिंह नेहरा ने कहा कि अच्छा कार्य करने के लिए नए दिन की नहीं नई सोच की आवश्यकता होती है। सोच में बदलाव लाने से समाज में बदलाव संभव है। उन्होंने हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव व समस्त प्रशिक्षार्थियों को नए साल की शुभकामनाएं दी।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के निदेशक योगेंद्र सिंह नेहरा ने कहा कि अच्छा कार्य करने के लिए नए दिन की नहीं, नई सोच की आवश्यकता होती है। सोच में बदलाव लाने से समाज में बदलाव संभव है। उन्होंने हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव व समस्त प्रशिक्षार्थियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। योगेंद्र नेहरा ने कहा कि नए साल में नई सोच रखें। पुलिस विभाग की समाज में बड़ी जिम्मेदारी है। जहां भी जाओ अच्छा कार्य करो। संवेदनशील तरीके से पेश आएं और सही व गलत के बारे में जानने की कोशिश करें। किसी भी व्यक्ति की कार्यशैली उसकी मानसिकता से संचालित होती है। इस नए साल में लोक कल्याण, भाई-चारे, जन-सेवा और शांति की सोच के साथ आगे बढ़ना है। इस अवसर पर अकादमी के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, जिला न्यायवादी आनंद मान मौजूद थे।