बादलों को देख घबराए किसान, फसल कटाई का काम किया तेज
बीते कई दिनों से क्षेत्र में फसल पकाने में मददगार पश्चिमी हवा के साथ ही असहनीय गर्मी पड़ रही थी।
संवाद सूत्र, निसिग : बीते कई दिनों से क्षेत्र में फसल पकाने में मददगार पश्चिमी हवा के साथ ही असहनीय गर्मी पड़ रही थी। जिसमें किसानों को फसल कटाई का कार्य दिन प्रतिदिन जोर पकड़ रहा था। सोमवार को अचानक मौसम के करवट बदलने से आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज हवा शुरू हो गई। क्षेत्र में रुक रुककर हल्की बौछारें भी पड़ी। आसमान में छाए बादलों से किसानों ने फसल कटाई का काम तेज कर दिया है। मौसम से डरे किसानों को कटाई के लिए कंबाइनें नहीं मिल रही। किसान फसल अवशेषों की तूड़ी बनाने का कार्य भी साथ ही साथ कर रहे हैं। मंडी में डेढ़ लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है, जबकि चारों एजेंसियों की ओर से एक लाख क्विंटल से अधिक की खरीद की जा चुकी है। अनाजमंडी किसानों के बिक्री हेतु पहुंचे धान एवं एजेंसियों द्वारा खरीदे गए धान से अटी पड़ी है। हालांकि मौसम के मद्देनजर मंडी में दो दिनों से लिफ्टिग भी चल रही है।