विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल में फ्लैट में ले जाकर पड़ोसी ने 11 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published: Wed, 16 Sep 2026 12:07 PM (IST)

करनाल सेक्टर 4 पुलिस चौकी क्षेत्र में एक 11 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म कर दिया।

करनाल में फ्लैट में ले जाकर पड़ोसी ने 11 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

करनाल में फ्लैट में ले जाकर पड़ोसी ने 11 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, करनाल। सेक्टर 4 पुलिस चौकी क्षेत्र में एक 11 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपित पड़ोसी बच्ची को खेली में खेलते समय अपने फ्लैट पर ले गया था और वहां डरा धमका कर बच्ची के साथ गलत काम किया।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को बताया कि बीती 7 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे उसकी 11 वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद उसकी पत्नी बच्ची को बुलाने गई, लेकिन वह वहां नहीं मिली।

पत्नी ने बच्ची का नाम लेकर आवाज लगाई। कुछ समय बाद पड़ोसी अपने फ्लैट से बाहर निकला। उसी समय बच्ची भी उसके फ्लैट से बाहर आई। वह काफी डरी और घबराई हुई थी।

पत्नी ने उससे पूछा कि वह वहां क्या कर रही थी और अंदर कौन था, लेकिन बच्ची डर के कारण उस समय कुछ नहीं बता पाई और घर चली गई। घटना के बाद बच्ची ने खेलना और घर से बाहर जाना बंद कर दिया।