निष्पक्षता से निर्भय होकर करें चुनाव ड्यूटी : नेहरा
हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में नवनियुक्त पुलिस उप निरीक्षकों चुनाव ड्यूटी करने का पाठ पढ़ाया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में नवनियुक्त पुलिस उप निरीक्षकों हेतु 2019 चुनाव ड्यूटी के संबंध में आयोजित कार्यशाला में निष्पक्षता और निर्भय होकर चुनाव में अपनी ड्यूटी करने का पाठ पढ़ाया गया। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के पुलिस महानिरीक्षक योगिद्र सिंह नेहरा ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक उत्सव भी है और जिम्मेदारी भी। चुनाव ड्यूटी महत्वपूर्ण होती है। यह ऐसी ड्यूटी है जो मतदान दिवस के काफी पहले आरंभ होकर चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक जारी रहती है। पुलिस सेवा का सदस्य होने के नाते प्रत्येक कर्मचारी का यह कर्तव्य है कि वह निष्पक्ष रहते हुए कार्य करे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी की पोलिग पार्टी के साथ सुरक्षा ड्यूटी होती है। जब तक मतदान के बाद वापस ईवीएम सुरक्षित स्थान पर जमा न हो जाएं पोलिग पार्टी के साथ रहें। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को लगन और मेहनत का संदेश देते हुए एक कविता के माध्यम से कहा कि पसीने के स्याही से लिखे कागज कभी कोरे नहीं होते और मेहनत से किए गए कार्य कभी अधूरे नहीं होते। कार्यशाला में अकादमी के उप पुलिस अधीक्षक शीतल सिंह धारीवाल ने निर्वाचन संबंधी संवैधानिक और कानूनी पहलूओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
इस अवसर पर अकादमी के उप पुलिस अधीक्षक राजकुमार, उप पुलिस अधीक्षक अजमेर सिंह, सीडीआइ रणधीर सिंह, सीएलआइ कन्नूप्रिया, उप निरीक्षक रामकुमार, ओमप्रकाश मौजूद थे।