नीलोखेड़ी को जल्द मिलेगी 100 बैड के अस्पताल की सौगात
कस्बे को जल्द 100 बैड के अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा जनवरी 201
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : कस्बे को जल्द 100 बैड के अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा जनवरी 2018 में हुई थी। जिसमें सीएचसी नीलोखेड़ी को सामान्य अस्पताल का दर्जा देने की बात हुई थी। इस दिशा में प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को पीडब्लूडी के अधिकारियों ने सामान्य अस्पता का निरिक्षण कर इसके निर्माण कार्य की योजना पर विचार किया। चिकित्सालय के डा. संदीप अबरोल व कनिष्ठ अभियन्ता जगबीर सिंह ने बताया की जनवरी 2018 मे मुख्यमंत्री द्वारा इस इसे 50 बिस्तर से 100 बिस्तर चिकित्सालय बनाने की घोषणा की थी, जिस पर आज अमल शुरू हो गया है। इसके लिए निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों व कनिष्ठ अभियन्ता द्वारा नए भवन के लिए अस्पताल का जायजा लिया।
इसके निर्माण कार्य पर करीब 6 करोड़ 75 लाख खर्च आने का अनुमान है। भवन के निर्माण का कार्य डेढ़ वर्ष में पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल दो चरणों मे बनाया जाएगा। पहले चरण मे 50 बिस्तर का भवन तैयार किया जाएगा। उसके बाद 50 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा की अन्य औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी। इस मौके पर डा. ओमपाल सैनी, डा. करिश्मा जाखू, डा. प्रदीप, डा. अशुतोष, डा. वंदना, दिनेश मलिक व अमरजीत कौर मौजूद रहे।