मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नीलोखेड़ी हलके का हुआ विकास : सांसद
ग्रीनलैंड रिसोर्ट में पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी की ओर से भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 08:03 AM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 08:03 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : ग्रीनलैंड रिसोर्ट में पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी की ओर से भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित किया गया। सांसद संजय भाटिया और पूर्व विधायक बक्शीश सिंह विर्क ने शिरकत की। सांसद ने कहा कि किन्हीं कारणों से कई जगह भाजपा अपनी जीत को दोहरा नहीं पाई, लेकिन फिर भी वहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाएगा। 5 वर्षों में नीलोखेड़ी में अनगिनत विकास कार्य कराए हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, पूर्व बख्शीश सिंह विर्क, शिवनाथ कपूर, राजवीर शर्मा, मास्टर अमर सिंह, वीरेंद्र मराठा मीना चौहान, रामकुमार आर्य, कृष्ण चन्द सिगला, रंजीत भारद्वाज, देवेंद्र कामरा, दौलत राम कामरा, नरेश बंसल मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें